Sawan 2025: देशभर के शिवालयों में जुटे श्रद्धालु, सावन माह का भव्य-दिव्य शुभारंभ; हर कोना हुआ भक्तिमय

सावन माह की पावन शुरुआत आज 11 जुलाई से हो गई है, और भगवान शिव की आराधना का माहौल हर ओर भक्तिमय हो उठा है। शहर के प्रमुख शिवालयों को भव्य रूप से सजाया गया है, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही भक्त बेलपत्र और पूजन सामग्री के साथ भोलेनाथ का अभिषेक कर रहे हैं।

Sawan 2025: भगवान शिव की आराधना और उपासना का पावन पर्व श्रावण यानी सावन माह 11 जुलाई यानी आज ये आरंभ हो रहा है। इस मौके पर शहर के प्रमुख शिवालयों में भव्य तैयारियां की गई हैं। मंदिर प्रबंधन समितियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने मिलकर मंदिरों को सजाकर कर उन्हें नया रूप दिया है। कई स्थानों पर रंग-बिरंगी लाइटों से मंदिरों को आकर्षक बनाया गया है।

Sawan 2025 in Lord Shiva temples

शिवालयों में सावन 2025 का भव्य शुभारंभ

सावन माह के पहले दिन महाकालेश्वर मंदिर में आरती की गई

जानकारी के अनुसार, सावन माह में श्रद्धालु प्रतिदिन अपने घरों के आसपास स्थित शिव मंदिरों में जाकर बेलपत्र, फूलमाला, भांग, धतूरा, अक्षत, रोली और अन्य पूजन सामग्रियों से भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। शुक्रवार से शुरू हो रहे श्रावणी मेले को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल देखी जा रही है। गुरुवार को रुक-रुक कर होती बारिश के बीच भी श्रद्धालु सावन पूजा की आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी करते हुए भी नजर आए। ऐसे में महादेव की आराधना करने के लिए आज सुबह से ही भक्त शिवालयों में जुटे हैं और उनका अभिषेक कर रहे हैं।

End of Feed