डेंगू पर सरकार का बड़ा एक्शन! दिल्ली-NCR में हाई अलर्ट, अस्पतालों को किया गया तैयार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा हेतु एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में डेंगू से निपटने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने दिल्ली-NCR की स्थिति को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की और सभी राज्यों को सख्त निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री JP नड्डा ने बताया कि 2025 में डेंगू के मामलों में 47% की कमी आई है, और मौतें 73% तक कम हुई हैं। यह आंकड़े दिखाते हैं कि अगर सरकार और समाज मिलकर काम करें, तो किसी भी बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।

dengue meeting

स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की (फोटो: X)

बारिश और जलभराव को बताया डेंगू का कारण

इस साल लंबे समय तक चली बारिश और जगह-जगह हुए जलभराव को डेंगू फैलने की मुख्य वजह बताया गया है। ऐसे में सभी राज्य सरकारों से कहा गया है कि वे जल निकासी की व्यवस्था सुधारें और मच्छरों के पनपने से रोकने के लिए घर-घर जागरूकता अभियान चलाएं।

End of Feed