'महाकुंभ का समय बढ़ाए सरकार...', अखिलेश यादव की मांग, 'सम्राट हर्षवर्धन' के समय के 'कुंभ' का किया जिक्र

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत से बुजुर्ग अभी तक स्‍नान नहीं कर सके हैं और वो भी वहां स्‍नान करना चाहते हैं, उनके लिए सरकार को महाकुंभ का समय बढ़ा दे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार से महाकुंभ का समय बढ़ाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि सरकार से अपील है कि कई बुजुर्ग स्नान नहीं कर पाए हैं। सम्राट हर्षवर्धन के समय में कुंभ 75 दिन का होता था, जिसमें दूर-दूर से लोग आकर स्नान करते थे। सरकार से मांग है कि कुंभ का समय बढ़ा दें।

akhilesh yadav on mahakumbh

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सपा व्यापार सभा के अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल से जुड़े मामले में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा गलत भाषा का प्रयोग करेगी तो सपा भी उन्हीं शब्दों में जवाब देगी। सपा मुखिया ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा के व्यापार सभा के अध्यक्ष मनीष जगन की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि अब वह सपा मीडिया सेल का हिस्सा नहीं हैं। हमारी ओर से पहले गलत भाषा का प्रयोग नहीं किया गया। भाजपा लगातार भाषा की मर्यादा तोड़ रही है। अगर भाजपा के लोग अपने में सुधार लाएंगे तो सपा के लोग भी अपने आपको सुधारेंगे, ऐसा समझौता हुआ था। लेकिन, भाजपा के लोग गलत शब्द का इस्तेमाल करेंगे तो उसी भाषा में उन्हें जवाब मिलेगा।

End of Feed