अंतरिक्ष की सैर करने वाले पहले भारतीय पर्यटक बनेंगे गोपी थोटाकुरा, NS-25 मिशन के जरिए रचेंगे इतिहास

Gopichand Thotakura: आंध्र प्रदेश में जन्मे गोपी थोटाकुरा ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड-25 (NS-25) मिशन के हिस्से के रूप में एक पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बनेंगे।

Gopichand Thotakura: उद्यमी एवं पायलट गोपी थोटाकुरा अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय होंगे। वह अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन एनएस-25 मिशन पर एक पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष की सैर करने जाएंगे। वह इस मिशन पर जाने वाले छह अंतरिक्ष यात्रियों में से एक होंगे। इसके साथ ही वह पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक और 1984 में भारतीय सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे।

Gopichand Thotakura

अंतरिक्ष की सैर करने वाले पहले भारतीय पर्यटक बनेंगे गोपी थोटाकुरा

एयरोस्पेस कंपनी ने बताया कि अभी अंतरिक्ष में जाने की तारीख की घोषणा नहीं की गयी है। यह न्यू शेपर्ड कार्यक्रम के लिए मनुष्य को अंतरिक्ष में ले जाने वाली सातवीं उड़ान और उसके इतिहास में 25वीं उड़ान होगी। अभी तक इस कार्यक्रम के तहत 31 मनुष्यों को कार्मन रेखा से ऊपर ले जाया गया है जो पृथ्वी के वायुमंडल और अंतरिक्ष के बीच प्रस्तावित पारंपरिक रेखा है।

End of Feed