IMD Weather Forecast- खुशखबरी! अब गांव-गांव के किसानों को मिलेगा मौसम का पूर्वानुमान, IMD ने बनाया शानदार प्लान

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2024, 03:01 PM IST

Good News : आईएमडी प्रमुख मृत्युजंय महापात्रा ने बताया है कि अगले हफ्ते से पंचायत स्तर पर मौसम पूर्वानुमान जारी किया जाएगा। मौसम विभाग के इस कदम का सीधा लाभ किसानों तक पहुंचेगा। महापात्रा ने कहा कि यह सूचना अंग्रेजी और हिंदी के अलावा 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी।

Weather Forecast News: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) अगले हफ्ते से पंचायत स्तर पर मौसम पूर्वानुमान जारी करेगा। आईएमडी प्रमुख मृत्युजंय महापात्रा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। महापात्रा ने एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा कि भारत की प्रौद्योगिकीय प्रगति ने विभाग के लिए अपनी पूर्वानुमान क्षमता को ब्लॉक से पंचायत स्तर तक पहुंचाना संभव बनाया है।

Good News For Farmers

पंचायत स्तर पर मौसम पूर्वानुमान जारी किया जाएगा।

अंग्रेजी, हिंदी के अलावा 12 भारतीय भाषाओं में मिलेगी सूचना (IMD Weather Forecast)

इस कदम का लक्ष्य ‘पंचायत मौसम सेवा’ के जरिये देश के प्रत्येक गांव में कम से कम पांच किसानों से संपर्क स्थापित करना तथा उन्हें अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान, आर्द्रता और वायु गति जैसी मौसम की सभी जानकारी देने के अलावा खराब मौसम से जुड़ी चेतावनी मुहैया करना है। महापात्रा ने कहा कि यह सूचना अंग्रेजी और हिंदी के अलावा 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी।

End of Feed