CM विष्णुदेव साय खुद उतरे ग्राउंड जीरो पर, अचानक पहुंचे बेमेतरा के सहसपुर गांव; लिया ग्रामीणों से सीधा फीडबैक

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज अपने दौरे के दूसरे दिन ग्राउंड जीरो पर खुद उतरे। मुख्यमंत्री आकस्मिक तौर पर बेमेतरा जिले के ग्राम- सहसपुर पहुंचे और ग्रामीणों से योजनाओं का सीधा फीडबैक लिया।

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज अपने दौरे के दूसरे दिन ग्राउंड जीरो पर खुद उतरे। मुख्यमंत्री आकस्मिक तौर पर बेमेतरा जिले के ग्राम- सहसपुर पहुंचे और ग्रामीणों से योजनाओं का सीधा फीडबैक लिया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि मैं आप लोगों के बीच आपकी दुख-तकलीफ जानने आया हूं। ग्राम- सहसपुर में मुख्यमंत्री के आने की कोई पूर्वयोजना नहीं थी। ऐसे में जब गांव में सहसा गूंजी हेलीकॉप्टर की आवाज तो अचंभित ग्रामीण अपने घरों से निकले। अपने मुखिया से मिलने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने खुशी में कहा- राम-राम जी गा मुख्यमंत्री जी ! और सदाबहार फूल की माला और चंदन-आरती के साथ उनका स्वागत किया।

Vishnudev Sai

मैं आप लोगों की दुख-तकलीफ जानने आया हूं- मुख्यमंत्री साय

बरगद की छांव में लगी मुख्यमंत्री की चौपाल

मुख्यमंत्री ने ग्राम- सहसपुर में ग्रामीणों से पुराने बरगद की छांव में खाट पर बैठ संवाद किया। उन्होंने लोगों से शासन की योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, नल जल योजना, धान खरीदी, स्कूल में बच्चों की शिक्षा सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को अभी डेढ़ साल हुए हैं इस अवधि में हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई गारंटी को पूरा किया है। सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में हमने 18 लाख आवास को स्वीकृति दी। किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी भी की जा रही है।

End of Feed