गोवा अग्निकांड केस: थाईलैंड की एजेंसियों से संपर्क में CBI, लूथरा ब्रदर्स के लोकेशन पर नजर, जारी हो सकता है ब्लू कॉर्नर नोटिस

सीबीआई जल्द ही इंटरपोल से लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए कह सकती है। बता दें कि गोवा के नाइटक्लब 'बर्च बॉय रोमियो लेन' में छह दिसंबर की रात करीब 12 बजे आग लग गई। आग की इस घटना में 25 लोगों की मौत हुई।

Goa Nightclub fire case: गोवा अग्निकांड के बाद फरार नाइटक्लब के मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि गोवा पुलिस ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के इंटरपोल डिवीजन से संपर्क किया है। इस अनुरोध के बाद सीबीआई जल्द ही इंटरपोल से लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए कह सकती है। बता दें कि गोवा के नाइटक्लब 'बर्च बॉय रोमियो लेन' में छह दिसंबर की रात करीब 12 बजे आग लग गई। आग की इस घटना में 25 लोगों की मौत हुई। इसके बाद सात दिसंबर की सुबह साढ़े पांच बजे के करीब दोनों भाई देश छोड़कर फरार हो गए।

goa Fire

हादसे के बाद देश छोड़कर फरार हुए लूथरा ब्रदर्स। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत

इंडिगो के विमान से फरार हुए दोनों भाई

हैरान करने वाली बात है कि दोनों भाई उस एयरलाइन इंडिगो से फरार हुए जिसकी हर रोज उड़ानें रद्द हो रही हैं। बताया जाता है कि ये दोनों भाई थाईलैंड के शहर फुकेट गए हैं। मामले की जांच करते हुए गोवा पुलिस बीते दिन दिल्ली पहुंची। वह लूथरा ब्रदर्स के आवास पर भी गई लेकिन वहां कोई नहीं मिला। गोवा पुलिस लूथरा ब्रदर्स से जुड़े दिल्ली-एनसीआर के नाइट क्लबों की भी जांच कर रही है।

End of Feed