गिफ्ट डिप्लोमेसी: पहाड़ी टोपी और हॉकी स्टिक और ट्री ऑफ लाइफ...PM मोदी ने इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के नेताओं को क्या दिया?

न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के शीर्ष नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों को पीएम मोदी द्वारा दिए गए उपहार केवल स्मृति चिह्न नहीं थे, बल्कि वे भारत की विविधता, कला, शिल्प और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रतिनिधि भी बने। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने किस देश के किस नेता को क्या क्या भेंट दी...

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में तीन देशों का छह दिवसीय दौरा किया। तीनों देशों के दौरे पर पीएम मोदी को भरपूर सम्मान मिला। अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों, नेताओं को कुछ ऐसे उपहार दिए जिनमें भारत की समृद्ध और सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और लोक कलाओं की झलक साफ दिखाई देती है। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के शीर्ष नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों को पीएम मोदी द्वारा दिए गए उपहार केवल स्मृति चिह्न नहीं थे, बल्कि वे भारत की विविधता, कला, शिल्प और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रतिनिधि भी बने। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने किस देश के किस नेता को क्या क्या भेंट दी...

पीएम मोदी की गिफ्ट डिप्लोमेसी।

पीएम मोदी की गिफ्ट डिप्लोमेसी। (फोटो- ani/ai)

न्यूजीलैंड के पीएम और विपक्षी नेता को दी ये भेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी तीन देशों की यात्रा के दौरान न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन को उत्तराखंड की प्रसिद्ध पारंपरिक पहाड़ी टोपी भी भेंट की। ऊन से तैयार यह टोपी हिमालयी संस्कृति, सम्मान और आतिथ्य का प्रतीक मानी जाती है। साथ ही उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम द्वारा हस्ताक्षरित हॉकी स्टिक भी भेंट की। हॉकी स्टिक न्यूजीलैंड में आयोजित एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत, टीम भावना और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।

बस्तर की ढोकरा कला से बनी 'ट्री ऑफ लाइफ' प्रतिमा भी की भेंट

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र की प्रसिद्ध ढोकरा कला से तैयार 'ट्री ऑफ लाइफ' मूर्ति भी न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की गई। ट्री ऑफ लाइफ जीवन, समृद्धि, प्रकृति और मानव के बीच संतुलन का प्रतीक माना जाता है।

End of Feed