गाजियाबाद के होटल में सनसनी: कमरे में फंदे से लटकी मिली 18 साल की युवती, साथ ठहरे दूसरे समुदाय के युवक को पुलिस ने किया अरेस्ट

Ghaziabad Girl Suspicious Death: गाजियाबाद के विजयनगर स्थित अंश होटल में 18 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला। साथ ठहरे युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। एसीपी उपासना पांडेय ने दी जानकारी। पढ़ें पूरी खबर।

Ghaziabad Hotel Incident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद चौंकाने वाला और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां विजयनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूड़ रेलवे रोड पर स्थित 'अंश होटल' (Ansh Hotel) के एक कमरे में 18 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया है, वहीं मृतका के साथ होटल में ठहरे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गाजियाबाद के विजयनगर स्थित अंश होटल में 18 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला

गाजियाबाद के विजयनगर स्थित अंश होटल में 18 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला

दोपहर में आए, रात 10:30 बजे मिली खौफनाक खबर

मिली जानकारी के मुताबिक, विजयनगर क्षेत्र के सुंदरपुरी की रहने वाली करीब 18 वर्षीय युवती गुरुवार दोपहर को एक युवक के साथ अंश होटल पहुंची थी, जहां दोनों ने एक कमरा बुक किया था। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन देर रात करीब 10:30 बजे अचानक होटल के कर्मचारियों ने विजयनगर थाना पुलिस को सूचना दी कि कमरे के अंदर युवती फंदे से लटकी हुई है।

End of Feed