Kumar Vishwas Death Threat: कुमार विश्वास को मिली जान से मारने की धमकी, गाजियाबाद पुलिस ने दर्ज किया केस

Kumar Vishwas Death Threat: कुमार विश्वास इन दिनों सिंगापुर में 8 सितंबर से 13 सितंबर तक श्रीराम कथा कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें फोन करके धमकी दी गई है, जिसमें राम का गुणगान करने से मना किया गया है। इस घटना को लेकर कुमार विश्वास ने भी 'एक्स' पर पोस्ट किया है।

Kumar Vishwas Death Threat: प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें एक नंबर से कॉल करके यह धमकी दी गई है। इस मामले में कुमार विश्वास के मैनेजर की तरफ से गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि किसी ने डॉ. कुमार विश्वास को फोन करके धमकी दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4) के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Kumar Vishwas Death Threat

कुमार विश्वास को मिली जान से मारने की धमकी।

वसुंधरा में रहने वाले कुमार विश्वास के मैनेजर प्रवीन पांडेय की शिकायत के मुताबिक, कुमार विश्वास को राम कथा बंद करने के लिए धमकी दी गई है। इस घटना के बारे में कुमार विश्वास ने भी एक्स पर पोस्ट किया है। एक पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, जैसे इन जैसे खर-दूषणों के धमकाने से देश राघवेंद्र राम का गुणगान सुनना बंद कर देगा और हम करना। उन्होंने आगे लिखा, सीताराम चरित अति पावन। मधुर सरस अरु अति मनभावन। पुनि पुनि कितनेहू सुनत सुनाये।हिय की प्यास बुझत न बुझाए।

End of Feed