30 सितंबर तक सारी तैयारियां पूरी करें: SIR को लेकर चुनाव आयोग ने राज्य निर्वाचन अधिकारियों से कही यह बात

Election Commission: निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निर्वाचन अधिकारियों को 30 सितंबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर तैयारियां पूरी करने को कहा है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे पिछली एसआईआर के बाद प्रकाशित अपने राज्यों की मतदाता सूची तैयार रखें।

Election Commission: निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निर्वाचन अधिकारियों को 30 सितंबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर तैयारियां पूरी करने को कहा है। आयोग का यह निर्देश इस बात का संकेत है कि अक्टूबर-नवंबर की शुरुआत में मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम शुरू हो सकता है।

Election Commission

चुनाव आयोग (फाइल फोटो)

अधिकारियों के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के एक सम्मेलन में आयोग के शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें अगले 10 से 15 दिनों में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयार रहने को कहा था। हालांकि, अधिक स्पष्टता के लिए 30 सितंबर की समय सीमा तय की गई थी।

End of Feed