अब जर्मन एयरपोर्ट्स पर भारतीयों को नहीं पड़ेगी ट्रांजिट वीजा की जरूरत, जर्मनी ने दी बड़ी राहत, कल से लागू होगा नियम

अब यूरोप,अमेरिका या अन्य देशों की यात्रा के दौरान जर्मनी से होकर गुजरने वालों को जर्मनी में ट्रांजिट वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। जर्मनी ने भारतीय यात्रियों के लिए ट्रांजिट वीजा की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है।

जर्मनी ने भारतीय यात्रियों के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा (Airport Transit Visa) की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। अब भारतीय नागरिकों को किसी तीसरे देश की यात्रा के दौरान जर्मनी के हवाई अड्डों पर ट्रांजिट के लिए अलग से वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी।

जर्मनी ने भारतीयों को दी बड़ी राहत।

जर्मनी ने खत्म की ट्रांजिट वीजा की अनिवार्यता।

जर्मनी ने इस बाबत संघीय विधि राजपत्र (Bundesgesetzblatt) एक आदेश जारी किया है। इसमें बताया गया है कि यह नियम कल यानी तीन जून से प्रभावी होगा। नई दिल्ली स्थित जर्मन दूतावास ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

End of Feed