PM Modi से मिले जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

Olaf Scholz India Visit: जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे थे, जहां केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि जर्मनी के ओलाफ शोल्ज सातवें अंतर-सरकारी परामर्श और जर्मन व्यापार के 18वें एशिया प्रशांत सम्मेलन (एपीके 2024) के लिए नयी दिल्ली पहुंचे हैं।

Olaf Scholz India Visit: तीन दिवसीय भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बता दें, शोल्ज गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे थे, जहां केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि जर्मनी के ओलाफ शोल्ज सातवें अंतर-सरकारी परामर्श और जर्मन व्यापार के 18वें एशिया प्रशांत सम्मेलन (एपीके 2024) के लिए नयी दिल्ली पहुंचे हैं।

German Chancellor Olaf Scholz meets PM Narendra Modi

दिल्ली में PM Modi से मिले जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान रक्षा, व्यापार और स्वच्छ ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर शोल्ज 25 अक्टूबर को सातवें अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) की सह-अध्यक्षता करेंगे। बता दें, आईजीसी एक द्विवार्षिक कवायद है और पिछली बार इसका आयोजन मई 2022 में बर्लिन में किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर के बीच बैठक में जर्मन-भारतीय हरित और सतत विकास साझेदारी (जीएसडीपी) पर सहमति बनी थी।

End of Feed