जिस दिन हुआ पहलगाम आतंकी हमला, उसी गौतम गंभीर के पास आया ISIS Kashmir का मेल, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कोच और पूर्व बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को धमकी भरा मेल मिला है। गौतम गंभीर को ये धमकी आईएसआईएस कश्मीर के नाम पर दी गई है। गौतम गंभीर ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दे दी है।

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, क्योंकि उनके स्टाफ को कथित तौर पर "आईएसआईएस कश्मीर" से एक ईमेल मिला है। 22 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे के बीच दो ईमेल मिले। बता दें कि 22 अप्रैल को 2 बजे के आसपास ही पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलियां बरसाईं थीं, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई है।

End of Feed