'अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट, तो मैं भारत का RAW एजेंट...' सीएम हिमंत से गौरव गोगोई ने क्यों कहा ऐसा?

इन दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई एक-दूसरे पर लगातार गंभीर आरोप लगा रहे हैं। एक दिन पहले भाजपा ने ये आरोप लगाया था कि गोगोई की पत्नी के पाकिस्तान और आईएसआई से संबंध है। हिमंत ने दावा किया कि ब्रिटिश महिला से शादी के बाद सांसद ने लोकसभा में रक्षा मामलों पर सवाल पूछने शुरू किए। वहीं अब गौरव गोगोई ने भी पलटवार किया है।

Gaurav Gogoi Slams Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर एक और गंभीर आरोप लगा दिया है। ब्रिटिश महिला से शादी के बाद सांसद ने एक दिन पहले भाजपा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की पत्नी पर पाकिस्तान और इसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध होने का आरोप लगाया था, जिसे लोकसभा में विपक्ष के उपनेता ने 'हास्यास्पद और मनोरंजक' बताकर खारिज कर दिया था। अब आज हिमंत ने दावा किया है कि ब्रिटिश महिला से शादी के बाद सांसद ने लोकसभा में रक्षा मामलों पर सवाल पूछने शुरू किए। इसी बीच गोगोई ने करारा जवाब दिया है।

Gaurav Gogoi vs Himanta Biswa Sarma

हिमंत बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोई पर कसा तीखा तंज।

गौरव गोगोई को लेकर सीएम हिमंत ने एक और आरोप लगाए

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने ब्रिटिश नागरिक से शादी के बाद संसद में संवेदनशील रक्षा मामलों पर सवाल उठाए। हालांकि गोगोई ने इसे 'झूठा आरोप' करार दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गोगोई की पत्नी पर पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया था, जिसके बाद सरमा ने यह टिप्पणी की है। लोकसभा में विपक्ष के उपनेता ने इस आरोप को 'हास्यास्पद' बताते हुए खारिज कर दिया।

End of Feed