लॉरेंस बिश्नोई ने अब किसको सौंपी सलमान खान की हत्या की सुपारी? तीन बार कर चुका है असफल प्रयास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2023, 04:41 PM IST

Gangster Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने के लिए तीन बार योजना बनाई थी, लेकिन हर कोशिश विफल रही। सलमान खान को मारने के लिए बिश्नोई द्वारा डिजाइन किए गए इन तीन ऑपरेशनों का नेतृत्व गैंगस्टर संपत नेहरा, दीपक और टीनू ने किया था।

Gangster Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को मारने की सुपारी अपने भाई और साथी गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को दी है। यह दावा स्पेशल सेल के सूत्रों की ओर से किया गया है। सूत्रों ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने के लिए तीन बार योजना बनाई थी, लेकिन हर कोशिश विफल रही। सलमान खान को मारने के लिए बिश्नोई द्वारा डिजाइन किए गए इन तीन ऑपरेशनों का नेतृत्व गैंगस्टर संपत नेहरा, दीपक और टीनू ने किया था।

Lawrence Bishnoi

लॉरेंस बिश्नोई

सूत्रों ने कहा कि तीनों अपने अपने में फेल हो गए। इसके बाद, लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने का काम किसी और को सौंपने का फैसला किया है। उसने ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए अपने भाई अनमोल को चुना है।

End of Feed