‘कॉकरोच कैंपेन’ के पीछे फर्जी वकीलों का गैंग! BCI चेयरमैन का बड़ा दावा, की CBI जांच की मांग

देश में कानून की पढ़ाई, वकीलों की प्रैक्टिस और अदालतों में पेश होने के नियम तय करने वाली सबसे बड़ी संस्था बार काउंसिल ऑफ इंडिया से जुड़ा बड़ा खुलासा सामने आया है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने दावा किया है कि देशभर की अदालतों में वकील के भेष में घूम रहे 35 से 40 फीसदी लोग फर्जी डिग्री धारक हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग न सिर्फ न्यायपालिका की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि अदालतों के कामकाज और असली वकीलों के भविष्य पर भी असर डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में में याचिका दाखिल कर देशभर के वकीलों की डिग्रियों की जांच और पूरे मामले की CBI जांच की मांग करेगी।

BCI के चेयरमैनमनन कुमार मिश्रा

BCI के चेयरमैनमनन कुमार मिश्रा

‘कॉकरोच कैंपेन’ के पीछे फर्जी वकीलों का गैंग: BCI चीफ

मनन मिश्रा ने दावा किया कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर चला “कॉकरोच” कैंपेन दरअसल उन्हीं फर्जी वकीलों का नेटवर्क चला रहा है, जो जांच नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि ये लोग छोटी-छोटी बातों पर हड़ताल करते हैं, अदालतों को बदनाम करते हैं और न्यायपालिका के खिलाफ माहौल बनाते हैं। BCI चेयरमैन के मुताबिक, “इन लोगों के पास बहुत पैसा है, बड़ा संगठन है और यही लोग सोशल मीडिया पर इस तरह के कैंपेन चला रहे हैं ताकि CBI जांच न हो सके।”

CJI सूर्यकांत की टिप्पणी से जुड़ा विवाद

दरअसल हाल में सोशल मीडिया पर एक विवाद तब खड़ा हुआ जब चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अदालत में की गई एक टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। उसी विवाद के दौरान मनन मिश्रा से “कॉकरोच जनता पार्टी” वाले कैंपेन को लेकर सवाल पूछा गया था।

End of Feed