गांधी परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा है, कभी नहीं झुकेगा, बोलीं प्रियंका गांधी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 25, 2023, 12:18 AM IST

राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मेरे परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा, जिसे आप खत्म करने में लगे हैं। इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी।

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद शुक्रवार को कहा कि गांधी परिवार के रगों में जो खून दौड़ता है, उसकी एक खासियत यह है कि यह परिवार कभी नहीं झुका और न कभी झुकेगा। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने अडानी का मामला उठाया, इसलिए उन्हें अयोग्य ठहरवाया गया।

Priyanka Gandhi Vadra

प्रियंका गांधी वाड्रा

मेरे भाई ने अडानी का मुद्दा उठाया, इसलिए यह सब हो रहा है

कांग्रेस नेता ने मीडिया से कहा कि भाजपा के नेता, मंत्री, सांसद मेरे परिवार के बारे में कुछ न कुछ बोलते रहते हैं, अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उनको अयोग्य ठहराया नहीं गया। मेरे भाई ने अडानी का मुद्दा उठाया, इसलिए यह सब हो रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह सरकार अडानी पर जवाब नहीं देना चाहती है, इसलिए यह सब कर रही है।

End of Feed