G-20 Summit: बुलेटप्रूफ Beast में यात्रा करेंगे जो बाइडन, होगी तीन स्तर की अभूतपूर्व सुरक्षा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 7, 2023, 09:55 AM IST

दुनिया की सबसे मजबूत और सुरक्षित कही जाने वाली बुलेटप्रूफ कार हर वक्त यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस की निगरानी में रहेगी।

G-20 Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दिल्ली में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं। बाइडन 7 सितंबर को भारत की यात्रा करेंगे। दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान बाइडन अमेरिकी राष्ट्रपति कैडिलैक 'द बीस्ट' में यात्रा करेंगे, जिसे बोइंग सी -17 ग्लोबमास्टर III में अमेरिका से भारत लाया जाएगा। इस दौरान दिल्ली में अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम होंगे।

Joe biden beast

जो बाइडन की सुरक्षा

तीन परत वाली सुरक्षा

जो बाइडन के दिल्ली दौरे के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। सबसे बाहरी घेरे में अर्धसैनिक बल के जवान होंगे, दूसरी परत में भारत के विशेष सुरक्षा समूह के कमांडो होंगे और सबसे भीतरी घेरे में सीक्रेट सर्विस एजेंट होंगे।

End of Feed