असुरक्षित पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर मामले में FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Bisleri इंटरनेशनल पर चलेगा मुकदमा

कंपनी द्वारा इस रिपोर्ट के खिलाफ अपील किए जाने पर सैंपल को रेफरल फूड लेबोरेटरी भेजा गया। वहां भी सैंपल में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) पाए जाने के कारण इसे असुरक्षित करार दिया गया।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने रविवार को प्रमुख पैकेज्ड वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के सैंपल जांच में 'असुरक्षित' पाए जाने के बाद नियामक ने यह सख्त कदम उठाया है। FSSAI ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि बिसलेरी इंटरनेशनल के परिसर से 'पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर' का एक रेगुलेटरी सैंपल जांच के लिए लिया गया था। जांच में यह सैंपल निर्धारित ब्रोमेट (bromate) सीमा के मानकों पर खरा नहीं उतरा और इसे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किया गया।

bisleri

बिसलेरी पर चलेगा मुकदमा

कंपनी द्वारा इस रिपोर्ट के खिलाफ अपील किए जाने पर सैंपल को रेफरल फूड लेबोरेटरी भेजा गया। वहां भी सैंपल में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) पाए जाने के कारण इसे असुरक्षित करार दिया गया। लैब रिपोर्ट में कानून के तहत असुरक्षित खाद्य पदार्थ से जुड़े नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा शुरू करने की अनुमति दी है।

End of Feed