पीएम मोदी ने अपने दौरे में जॉर्जिया मेलोनी सहित विश्व नेताओं को क्या-क्या उपहार दिए?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे के शाही परिवार और प्रधानमंत्री को भारतीय चित्रों का एक सेट भेंट किया, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है और इसे नॉर्वे के पारंपरिक सामाजिक मूल्यों से जोड़ता है।

PM Modi Gift: प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा संपन्न कर भारत लौट आए हैं। इस दौरान वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली गए और राष्ट्र प्रमुखों से मुलाकात कर कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। पीएम मोदी ने यात्रा के अंतिम पड़ाव में इटली में अपनी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ वार्ता की, जिसमें दोनों देश आपसी संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमत हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने बड़े नेताओं को भारत के ऐसे उपहार दिए जो बेहद खास और क्लासिक माने जाते हैं।

नॉर्वे के शाही परिवार को भारतीय चित्रों का सेट भेंट किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे के शाही परिवार और प्रधानमंत्री को भारतीय चित्रों का एक सेट भेंट किया, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है और इसे नॉर्वे के पारंपरिक सामाजिक मूल्यों से जोड़ता है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण (18-19 मई) के दौरान नॉर्वे का दौरा किया। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नॉर्वे के समकक्ष जोनास गहर स्टोरे को एक प्रेस्ड ऑर्किड पेंटिंग और ऑर्किड पेपरवेट भेंट किए।

End of Feed