डिग्री से कौशल की ओर: देश को भविष्य के लिए तैयार कार्यबल की जरूरत, बेनेट यूनिवर्सिटी के HR कॉन्क्लेव में बोले तेलंगाना के मंत्री

हैदराबाद, 11 जुलाई, 2025: तेलंगाना सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, उद्योग एवं वाणिज्य और विधायी कार्य मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शुक्रवार (11 जुलाई, 2025) को एक उच्च स्तरीय HR कॉन्क्लेव में शिरकत की। इसका आयोजन बेनेट यूनिवर्सिटी ने ग्लोबल ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट (GHRD) नेटवर्क की मदद से किया था।

हैदराबाद: तेलंगाना सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, उद्योग एवं वाणिज्य और विधायी कार्य मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शुक्रवार (11 जुलाई, 2025) को एक उच्च स्तरीय HR कॉन्क्लेव में शिरकत की। इसका आयोजन बेनेट यूनिवर्सिटी ने ग्लोबल ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट (GHRD) नेटवर्क की मदद से किया था। 'स्किल्स-फर्स्ट वर्ल्ड के लिए हायर एजुकेशन की नई कल्पना' विषय पर आधारित कॉन्क्लेव में 380 से अधिक CHROs, टैलेंट एक्विज़िशन प्रमुखों, सीनियर एचआर लीडर्स और GCC लीडर्स ने हिस्सा लिया।

Telangana Minister Sridhar Babu

तेलंगाना सरकार में मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने कार्यक्रम को किया संबोधित

क्या कुछ बोले श्रीधर बाबू?

तेलंगाना सरकार में मंत्री बाबू ने कहा, ''ऐसे युग में जब अगले पांच सालों में 44 फीसदी मुख्य कौशलों में बदलाव आने की संभावना है, तेलंगाना सरकार स्किल-फर्स्ट नीतियों, AI-आधारित शिक्षा और उद्योग-अकादमिक सहयोग के माध्यम से भविष्य के लिए कार्यबल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।''

End of Feed