होली के दिन संभल की जामा मस्जिद में ढाई बजे होगी जुमे की नमाज, आज से शुरू होगा रंगाई-पुताई का काम

Sambhal Shahi Jama Masjid : संभल के मस्जिद विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि संभल का उल्लेख 5,000 साल पुराने शास्त्रों में है और यह इस्लाम से पहले का है। उन्होंने कहा कि दुनिया में हर धर्म और पूजा पद्धति में कुछ अच्छे गुण होते हैं लेकिन किसी की आस्था को जबरन जब्त करना और उनकी मान्यताओं को कुचलना अस्वीकार्य है।

Sambhal Shahi Jama Masjid : होली के दिन संभल की शाही जामा मस्जिद जुमे की नमाज पढ़ने पर बना सस्पेंस साफ हो गया है। मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी लेकिन ढाई बजे के बाद। मस्जिद की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जफर अली ने बुधवार को कहा कि 14 मार्च को होली की वजह से शुक्रवार की नमाज अपराह्न ढाई बजे होगी। साथ ही मस्जिद की रंगाई-पुताई और जीर्णोद्धार का काम गुरुवार से शुरू हो जाएगा। अली ने बुधवार शाम को संवाददाताओं को बताया कि दोनों समुदायों के लोगों से होली मनाने और सद्भाव के माहौल में शुक्रवार की नमाज अदा करने का आग्रह किया गया है।

sambhal

संभल की शाही जामा मस्जिद।

होली खेलने वाले इलाके से दूर रहें मुस्लिम-अली

उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को होली खेले जाने वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी और शरारती तत्वों की हरकतों के प्रति आगाह किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे तत्व हर समुदाय में मौजूद होते हैं। मस्जिदों को तिरपाल से ढकने के प्रशासन के कदम के बारे में अली ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक सकारात्मक कदम है।

End of Feed