परवान चढ़ेगी भारत-फ्रांस की दोस्ती, हवा महल-आमेर के किले में भारतीय संस्कृति और विरासत से रूबरू होंगे मैक्रों

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2024, 11:48 AM IST

Emmanuel Macron India Visit: मैक्रों की न सिर्फ पीएम मोदी के साथ मुलाकात होगी बल्कि दोनों त्रिपोलिया से सांगानेरी गेट तक करीब डेढ़े किलोमीटर तक रोड शो भी करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति को भारत की संस्कृति की झलक दिखाएंगे। मैक्रों दो दिन के भारत दौरे पर हैं।

Emmanuel Macron India Visit: गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गुरुवार को भारत पहुंच रहे हैं। उनका यह दौरा जयपुर से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर में मैक्रों का स्वागत करेंगे। मैक्रों के साथ एक शिष्टमंडल भी भारत आ रहा है। इस शिष्टमंडल में कारोबारी दिग्गज, अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेक्वेट सहित शीर्ष मंत्री शामिल हैं। बताया जा रहा है कि उनकी इस यात्रा के दौरान भारत और फ्रांस के बीच रक्षा-व्यापार सहित कई क्षेत्रों में अहम समझौते होंगे।

india france

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं मैक्रों।

जयपुर में करेंगे रोड शो

आज मैक्रों की न सिर्फ पीएम मोदी के साथ मुलाकात होगी बल्कि दोनों त्रिपोलिया से सांगानेरी गेट तक करीब डेढ़े किलोमीटर तक रोड शो भी करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति को भारत की संस्कृति की झलक दिखाएंगे। मैक्रों दो दिन के भारत दौरे पर हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति का यह दौरा बहुत व्यस्त है। वह दो दिनों में जयपुर से लेकर दिल्ली में कई कार्यक्रमों में शरीक होंगे। मैक्रों का यह दौरा मौजूदा अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के संदर्भ में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

End of Feed