देश

Gallantry And Service Medals 2024: इस साल 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक, जानिए किस राज्य को मिले सबसे ज्यादा मेडल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2024, 10:43 AM IST

Gallantry And Service Medals 2024: गृह मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, इस साल पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के कुल 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

Image

गृह मंत्रालय ने किया वीरता पुरस्कारों का ऐलान

Photo : iStock

Gallantry And Service Medals 2024: गृह मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर इस साल के वीरता व सेवा पदक पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, इस साल पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के कुल 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

मंत्रालय ने बताया कि वीरता के लिए दो लोगों को राष्ट्रपति पदक (PMG) और वीरता पदक (GM) 275 कर्मियों को प्रदान किया गया है। 277 वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश में, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 119 कर्मियों, जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के 133 कर्मियों और अन्य क्षेत्रों के 25 कर्मियों को उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

सबसे ज्यादा मेडल जम्मू-कश्मीर को

275 वीरता पुरस्कारों में सबसे ज्यादा मेडल जम्मू-कश्मीर पुलिस के 72 कर्मियों को दिए जा रहे हैं। इसके बाद दूसरा नंबर छत्तीसगढ़ का है, यहां के 26 कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। झारखंड के 23 कर्मियों, महाराष्ट्र के 18 कर्मियोंओडिशा के 15 कर्मियों, दिल्ली के 8 कर्मियों को यह पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा सीआरपीएफ के 65 और एसएसबी-सीएपीएफ व अन्य राज्य-केंद्र शासित प्रदेश की सेवाओं के 21 कर्मियों को वीरता पुरस्कार दिए जाएंगे।

विशिष्ट सेवा के लिए 102 राष्ट्रपति पदक

वीरता पुरस्कारों के अलावा विशिष्ट सेवा के लिए 102 राष्ट्रपति पदक (PSM) में से 94 पुलिस सेवा, 4 अग्निशमन सेवा और 4 नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सेवा को प्रदान किए गए हैं। सराहनीय सेवा (SSM) के लिए 753 पदकों में से 667 पुलिस सेवा को, 32 अग्निशमन सेवा को, 27 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 27 सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article