देश

आज भारत आ रहे गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट इमैनुएल मैक्रों, हवा महल में लेनदेन के लिए करेंगे UPI का इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2024, 10:07 AM IST

Emmanuel Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने जा रहे 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वह आज भारत यात्रा पर आ रहे हैं।

Image

आज भारत आ रहे इमैनुएल मैक्रों

Photo : ANI

Emmanuel Macron India Visit: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के लिए चीफ गेस्ट फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज भारत दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को वह राजस्थान के जयपुर पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोनों नेता का एक रोड शो में भी भाग लेंगे। इसके बाद वह राजस्थान के ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, पीएम मोदी और इमैनुअल मैक्रों जयपुर के हवा महल में लेनदेन के लिए यूपीआई का उपयोग कर सकते हैं।

कार्यक्रम के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों दोपहर में राजस्थान की राजधानी जयपुर में उतरेंगे, जिसके बाद वह आमेर किले की ओर प्रस्थान करेंगे। यहां उनका सांस्कृतिक स्वागत किया जाएगा और वह दीवान-ए-खास में स्थानीय कलाकृतियों की एक छोटी प्रदर्शनी भी देखेंगे। बता दें कि मैक्रों 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने जा रहे 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

यह है पूरा कार्यक्रम

आमेर किले की अपनी यात्रा के बाद, फ्रांसीसी राष्ट्रपति जंतर-मंतर की ओर जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री मोदी उनका स्वागत करेंगे और प्राचीन भारतीय खगोलीय कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जंतर-मंतर पर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों एक रोड शो में शामिल होंगे और हवा महल तक जाएंगे। हवा महल में दोनों नेता स्थानीय दुकानों पर खरीदारी करेंगे और लेनदेन यूपीआई के माध्यम से होने की संभावना है। शोभा यात्रा समाप्त करने के बाद राष्ट्रपति मैक्रों रामबाग पैलेस की ओर प्रस्थान करेंगे, जहां प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रात्रिभोज की मेजबानी की जाएगी।

जयपुर से दिल्ली होंगे रवाना

मैक्रों दिल्ली के लिए विमान से सीधे जयपुर हवाईअड्डे जाएंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद वह कल होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उनकी यह यात्रा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के जश्न के मौके पर हो रही है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति की यात्रा से पहले जयपुर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रॉन के पोस्टरों से सजाया गया है। बता दें, गणतंत्र दिवस के अवसर पर फ्रांसीसी सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी भारतीय सैनिकों और विमान चालकों के साथ गणतंत्र दिवस परेड और फ्लाईपास्ट में भाग लेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?