जोरदार धमाके के साथ मध्य प्रदेश में चार मंजिला इमारत ढही; एक की मौत की खबर, 10-15 लोगों के दबे होने की आशंका

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में 10-15 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। अभी तक 2 लोगों का रेस्क्यू किया गया है, जिनकी हालत गम्भीर हैं, उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटमा में भर्ती कराया गया है।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोटमा कस्बे में शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुराने 'अग्रवाल लॉज' की चार मंजिला इमारत ढह गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं 10 से 15 लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी तक 2 लोगों का रेस्क्यू किया गया है, जिनकी हालत गम्भीर हैं, उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटमा में भर्ती कराया गया है।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में भीषण हादसा।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में भीषण हादसा। (फोटो- PTI)

जोरदार धमाके के साथ छा गए धूल के बादल

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम 5.30 बजे घटी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब इमारत गिरी तो अचानक ऐसा लगा जैसे कहीं जोरदार विस्फोट हुआ हो, साथ ही पूरा इलाका धूल के बड़े-बड़े बादलों से ढक गया।

End of Feed