'भारत के लिए असली खतरा साम्यवाद नहीं', हामिद अंसारी ने नेहरू के बयान का हवाला देकर BJP पर साधा निशाना, बताया बचने का रास्ता

Hamid Ansari: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ स्व. एजी नूरानी की याद में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के एक ऐतिहासिक बयान का जिक्र किया। अंसारी ने कहा कि नेहरू मानते थे कि देश के लिए असली खतरा साम्यवाद नहीं, बल्कि दक्षिणपंथी हिंदू सांप्रदायिकता है।

Hamid Ansari: नई दिल्ली के 'इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर' में जाने-माने कानूनविद, लेखक और संविधान विशेषज्ञ स्व. अब्दुल गफूर नूरानी (एजी नूरानी) की याद में एक विशेष मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने देश के राजनीतिक और सामाजिक हालातों पर विचार व्यक्त किए। अपने भाषण के दौरान उन्होंने एजी नूरानी की 2019 में प्रकाशित किताब "द आरएसएस: ए मेनेस टू इंडिया" (The RSS: A Menace to India) और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के एक ऐतिहासिक वक्तव्य का हवाला दिया।

Hamid Ansari

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने याद दिलाया नेहरू का बयान

हामिद अंसारी ने पूर्व विदेश सचिव जगत सिंह गुंदेविया द्वारा दर्ज किए गए संस्मरणों का उल्लेख करते हुए बताया कि विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की एक बैठक में नेहरू ने चेतावनी दी थी। नेहरू ने कहा था - "भारत के लिए असली खतरा कम्युनिज्म (साम्यवाद) से नहीं, बल्कि दक्षिणपंथी हिंदू सांप्रदायिकता (Hindu Right-Wing Communalism) से है।" अंसारी ने कहा कि एजी नूरानी ने अपनी किताब की भूमिका में भी इसी बात को रेखांकित किया था, जो आज के समय में भी प्रासंगिक है।

End of Feed