देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान में 'पूर्व विधायक' के रूप में 'पेंशन' के लिए किया आवेदन

Jagdeep Dhankhar Pension: अधिकारियों के मुताबिक 74 वर्षीय धनखड़ पूर्व विधायक होने के नाते 42,000 रुपये प्रति माह पेंशन के हकदार हैं।

Image

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (फाइल फोटो: PTI)

Jagdeep Dhankhar Pension: भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान में पूर्व विधायक के रूप में पेंशन के लिए आवेदन किया है, ये जानकारी अधिकारियों ने दी। धनखड़, जिन्होंने 1993 से 1998 तक कांग्रेस विधायक के रूप में किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था, जुलाई 2019 तक पूर्व विधायक के रूप में पेंशन प्राप्त करते रहे। पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त होने के बाद यह पेंशन बंद कर दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि 21 जुलाई को 'स्वास्थ्य कारणों' का हवाला देते हुए इस्तीफा देने के बाद उपराष्ट्रपति के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था। धनखड़ ने पूर्व विधायक के रूप में अपनी पेंशन फिर से शुरू करने के लिए राजस्थान विधानसभा सचिवालय में नए सिरे से आवेदन किया है।

70 वर्ष से अधिक आयु वालों को 20 प्रतिशत की वृद्धि

उन्होंने बताया कि सचिवालय ने प्रक्रिया शुरू कर दी है और पेंशन उपराष्ट्रपति के रूप में उनके इस्तीफे की तारीख से लागू होगी। राजस्थान में एक पूर्व विधायक के लिए पेंशन एक कार्यकाल के लिए 35,000 रुपये प्रति माह से शुरू होती है और अगले कार्यकाल और उम्र के साथ बढ़ती जाती है। 70 वर्ष से अधिक आयु वालों को 20 प्रतिशत की वृद्धि मिलेगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article