केरल बीजेपी की कमान अब PM मोदी के भरोसेमंद राजीव चंद्रशेखर के पास, रह चुके हैं केंद्रीय मंत्री

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पीएम मोदी के भरोसेमंद राजीव चेंद्रशेखर को केरल बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया है। राजीव चंद्रशेखर पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में मंत्री थी और बीजेपी के तेजतर्रार नेता माने जाते हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केरल इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया। पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रह्लाद जोशी ने यहां आयोजित भाजपा की राज्य परिषद की बैठक के दौरान यह घोषणा की। चंद्रशेखर शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे और उन्होंने रविवार को यहां भाजपा मुख्यालय में इस पद के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल किए। राजीव चंद्रशेखर पीएम मोदी के करीबी माने जाते हैं, पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में राजीव चंद्रशेखर मंत्री भी थे।

End of Feed