Dr Manmohan Singh Death: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह, दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन
इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। उनके निधन के समय परिवार के ज्यादातर सदस्य उनके पास थे। अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में किए गए बड़े कामों की वजह से उन्हें आंकड़ों का जादूगर माना जाता था।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, "पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री श्री मनमोहन सिंह जी का निधन राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है।एक दूरदर्शी राजनेता और भारतीय राजनीति के दिग्गज, सार्वजनिक सेवा में अपने उल्लेखनीय करियर के दौरान, उन्होंने लगातार दलितों के कल्याण के लिए आवाज उठाई। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, "यह बहुत दुखद है। वह एक महान प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने देश की सेवा की। हम अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं और दिल्ली वापस जा रहे हैं।
RBI के गवर्नर के रूप में भी कार्य किया
मनमोहन सिंह एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने RBI के गवर्नर के रूप में भी कार्य किया है। वह 1982-1985 तक RBI के गवर्नर थे। 21 जून 1991 से 6 मई 1996 तक पी.वी. नरसिंहराव के प्रधानमंत्रित्व काल में वित्त मंत्री के रूप में आर्थिक सुधारों के लिए भी श्रेय दिया जाता है।
जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमन्त्री
लोकसभा चुनाव 2009 में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमन्त्री बने, जिनको पाँच वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला था।
