देश

पंजाब के गांव से निकलकर दुनिया में बनाया मुकाम, ऐसी थी पूर्व PM मनमोहन की प्रोफेशनल लाइफ; इन क्षेत्रों में कामयाबी ने चूमे कदम

मनमोहन सिंह को साल 2004 में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था। सोनिया गांधी ने यूपीए की जीत के बाद पद त्यागने का फैसला किया था। उनके काम की वजह से दोबारा यूपीए को सत्ता में आने का मौका मिला और फिर 2009 में मनमोहन सिंह पीएम चुने गए।

Image

पूर्व पीएम की प्रोफेशनल लाइफ

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने, दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली। बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। उनके निधन के समय परिवार के ज्यादातर सदस्य उनके पास थे। आइये जानते हैं अर्थशास्त्री, गवर्नर से लेकर प्रधानमंत्री पद में आसीन रहकर देश की सेवा करने वाले सिंह की प्रोफेशनल लाइफ कैसी थी?

कहां से प्राप्त की शिक्षा-दीक्षा

मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रान्त के एक गाह गांव में हुआ था। डॉ. सिंह ने वर्ष 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मेट्रिक की शिक्षा पूरी की। उसके बाद उन्होंने अपनी आगे की शिक्षा ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से ग्रहण की। साल 1957 में उन्होंने अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री अर्जित की। इसके बाद 1962 में उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के नूफिल्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी.फिल किया। उन्होंने अपनी पुस्तक 'भारत में निर्यात और आत्मनिर्भरता और विकास की संभावनाएं' में भारत में निर्यात आधारित व्यापार नीति की आलोचना की थी।

अर्थशास्त्री थे पूर्व पीएम

मनमोहन सिंह एक अर्थशास्त्री थे। सिंह भारत के प्रधानमंत्री के रूप में दो कार्यकाल तक अपनी सेवाएं दीं। उनसे पहले केवल जवाहर लाल नेहरू ही थे, जो दो बार लगातार पीएम रहे थे। हालांकि, उनके बाद नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड तीसरी बार पीएम पद का सुख भोग रहे हैं।

दो बार रहे पीएम

मनमोहन सिंह को साल 2004 में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था। सोनिया गांधी ने यूपीए की जीत के बाद पद त्यागने का फैसला किया था। उनके काम की वजह से दोबारा यूपीए को सत्ता में आने का मौका मिला और फिर 2009 में मनमोहन सिंह पीएम चुने गए।

RBI के गवर्नर के रूप में भी कार्य किया

मनमोहन सिंह एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने RBI के गवर्नर के रूप में भी कार्य किया है। वह 1982-1985 तक RBI के गवर्नर थे। 21 जून 1991 से 6 मई 1996 तक पी.वी. नरसिंहराव के प्रधानमंत्रित्व काल में वित्त मंत्री के रूप में आर्थिक सुधारों के लिए भी श्रेय दिया जाता है।

मनमोहन सिंह की प्रोफेशनल लाइफ

मनमोहन सिंह ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट के साथ युवावस्था के दौरान संयुक्त राष्ट्र के लिए काम किया और बाद में देश के आर्थिक शासन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का उन्हें मौका मिला। उन्हें 1991 में देश की अर्थव्यवस्था को फिर से विकसित करने के लिए संरचनात्मक सुधारों की रूपरेखा तैयार करके देश को आर्थिक संकट से उबारने का श्रेय दिया जाता है। वित्त मंत्री के रूप में उनके नेतृत्व में संकट सफलतापूर्वक टल गया और भारत विश्व बाजार में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने की पटरी पर लौट आया। 1991 में उन्हें राज्य सभा के सदस्य के रूप में चुना गया था और उन्होंने अपनी पहली जीत के बाद से चार कार्यकालों के लिए सेवा की।

पूरा नाम मनमोहन सिंह
जन्मतिथि 26 सितंबर 1932
जन्म स्थान गाह गांव (पंजाब)
माता का नाम अमृत कौर
पिता का नाम गुरमुख सिंह
पत्नी का नाम गुरशरण कौर
संतान 3 पुत्री
पार्टी का नाम इंडियन नेशनल कांग्रेस
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!