झारखंड में BJP के फिर खेबनहार बनेंगे रघुवर दास? सीएम के बाद राज्यपाल और अब फिर से सक्रिय राजनीति में वापसी

झारखंड के सीएम रह चुके रघुवर दास ने कहा कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे हमारी पार्टी के लिए अनुकूल नहीं रहे हैं, लेकिन इससे हमें मायूस नहीं होना है। चुनाव में हार-जीत होती रहती है। हम अपनी पार्टी के विचारों और लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते रहेंगे।

ओडिशा के राज्यपाल के पद से हाल में इस्तीफा देने वाले रघुवर दास ने सक्रिय राजनीति में दूसरी पारी का औपचारिक तौर पर आगाज कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को रांची में हजारों समर्थकों और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर उनके समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की।

End of Feed