देश

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को ED का समन, 20 करोड़ की हेराफेरी का है मामला

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुदीन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। अजहरुदीन पर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में गड़बड़ी का आरोप है।

Image

20 करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला

Photo : Twitter

क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन जारी किया है। क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन पर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में फंड के दुरुपयोग का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला 20 करोड़ रुपये की हेराफेरी का बताया जा रहा है। भारतीय पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन को गुरुवार को ईडी के सामने पेश होना है।

जानकारी के अनुसार, ईडी ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। ईडी ने तेलंगाना में 9 स्थानों पर छापेमारी की थी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए थे। प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में वित्तीय अनियमितता की थी। उन्होंने निजी कंपनियों को उच्च दरों पर ठेके दिए और एसोसिएशन को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया। इस मामले में ईडी ने तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं और आगे की जांच जारी है।

मैच फिक्सिंग में नाम आने के बाद खत्म हुआ था क्रिकेट करियर

बता दें, क्रिकेटर से नेता बने मोहम्मद अजहरुद्दीन 2009 में कांग्रेस के टिकट पर यूपी के मुरादाबाद से सांसद रह चुके हैं 2014 का लोकसभा चुनाव उन्होंने राजस्थान से लड़ा लेकिन वह चुनाव हार गए थे। 2018 में उन्हें तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। मोहम्मद अजहरुद्दीन टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रह चुके हैं। उनकी गिनती टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में होती है। साल 2000 में मैच फिक्सिंग में नाम आने के बाद उनका क्रिकेटर करियर खत्म हो गया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article