ब्रह्मोस एयरोस्पेस के पूर्व इंजीनियर निशांत अग्रवाल को उम्रकैद, पाकिस्तान की ISI के लिए जासूसी का था आरोप

BrahMos Aerospace: ब्रह्मोस एयरोस्पेस के पूर्व इंजीनियर निशांत अग्रवाल को 2018 में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को ब्रह्मोस मिसाइल के बारे में जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

नागपुर जिला अदालत ने सोमवार को ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व इंजीनियर निशांत अग्रवाल को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई(ISI) के लिए जासूसी करने के जुर्म में सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई। नागपुर में कंपनी के मिसाइल केंद्र के तकनीकी अनुसंधान अनुभाग में कार्यरत अग्रवाल को 2018 में सैन्य खुफिया और उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्तों (एटीएस) द्वारा संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया था।

Nishant Agarwal

पूर्व ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंजीनियर निशांत अग्रवाल को ISI के लिए जासूसी करने के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा

सुरक्षा अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था मामला

विशेष लोक अभियोजक ज्योति वजानी ने कहा कि अग्रवाल को आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत 14 वर्ष का कठोर कारावास भी भुगतना होगा और उन पर 3000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एमवी देशपांडे ने आदेश में कहा कि अग्रवाल को आईटी अधिनियम की धारा 66 (एफ) और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (ओएसए) की विभिन्न धाराओं के तहत दंडनीय अपराध के लिए आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 235 के तहत दोषी ठहराया गया था। उल्लेखनीय है कि पूर्व ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंजीनियर पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और कठोर आधिकारिक सुरक्षा अधिनियम (ओएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

End of Feed