नरवणे की जिस किताब पर मचा है हल्ला, वो प्रकाशित हुई या नहीं? विवाद पर पूर्व सेना प्रमुख ने दे दी पहली प्रतिक्रिया

पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' पर उठे राजनीतिक विवाद के बीच पेंग्विन रैंडम हाउस ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बार सफाई दी है। पेंग्विन ने मंगलवार को अपने बयान में कहा कि एक पुस्तक तभी प्रकाशित मानी जाती है जब वह सभी रि-टेल चैनल्स पर बीक्री के लिए उपलब्ध हो।

जिस किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' को लेकर संसद से सड़क और इंटरनेट तक पर भारी विवाद छिड़ा हुआ है वो प्रकाशित हुई या नहीं, इस पूरे मामले पर पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दे दी है। उन्होंने प्रकाशन संस्था पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की एक पोस्ट को रीपोस्ट कर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। इसमें उन्होंने साफ किया है कि यह किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि इस किताब सी कोई भी प्रति किसी भी प्रारूप न तो प्रिंट और न ही डिजिटल में, जारी की गई है।

Four Stars of Destiny

किताब पर जारी विवाद के बीच पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की पहली प्रतिक्रिया।

पेंग्विन रैंडम हाउस की भी 24 घंटे के भीतर दूसरी बार सफाई

इससे पहले, पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' पर उठे राजनीतिक विवाद के बीच पेंग्विन रैंडम हाउस ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बार सफाई दी है। पेंग्विन ने मंगलवार को अपने बयान में कहा कि एक पुस्तक तभी प्रकाशित मानी जाती है जब वह सभी रि-टेल चैनल्स पर बीक्री के लिए उपलब्ध हो। रिटेल चैनल वे माध्यम हैं जिनके द्वारा उत्पाद/सेवाएं उत्पादकों से अंतिम उपभोक्ताओं तक पहुंचती हैं।

End of Feed