जेल में पोर्न देखते थे एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना! बैरक से जब्त मोबाइल में मिले दर्जनों अश्लील वीडियो

11 अगस्त को परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार के सिक्योरिटी डिवीजन की बैरकों में औचक तलाशी ली गई थी। तभी प्रज्वल की बैरक से भी मोबाइल और पेन ड्राइव बरामद हुई थी, जिसमें मोबाइल फोन से दर्जनों अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। हालांकि पूछताछ के दौरान रेवन्ना ने मोबाइल को अपना मानने से इनकार कर दिया था।

दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की जेल कोठरी से जब्त मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच में कई अश्लील वीडियो मिलने का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, रेवन्ना की बैरक से मिली पेन ड्राइव में फिल्में और वेब सीरीज भी पाई गई हैं। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

Karnataka Sex Scandal

सांसद प्रज्वल रेवन्ना।

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार के सिक्योरिटी डिवीजन की बैरकों में औचक तलाशी ली गई थी। केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) की करीब चार से पांच घंटे चली इस कार्रवाई के दौरान रेवन्ना की बैरक से एक प्रतिबंधित मोबाइल फोन, सिम कार्ड, चार्जर और नोटबुक समेत अन्य सामान बरामद किया गया था। बाद में जब्त उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया।

End of Feed