विदेशमंत्री जयशंकर की पाकिस्तान को चेतावनी, अब की बार करारा जवाब मिलेगा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर उसने भारत पर हमला किया तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत लगातार कड़ा संदेश दे रहा है कि अब छेड़ोगे तो छोडेंगे नहीं।

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से आज यानी गुरुवार 8 मई को भारत की तरफ कई मिसाइलें दागी गईं, जिनको भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमला बोल दिया है। इस बीच भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है।

S-Jaishankar-Pakistan

विदेश मंत्री एस. जयशंकर

विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि इस बार छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। भारत के प्रचंड प्रहार से पाकिस्तान घबराया हुआ है और उसे अमेरिका से भी तुरंत पीछे हटने की हिदायत मिली है।

End of Feed