Seema Haider मामले में विदेश मंत्रालय की तरफ से पहली बार बयान आया सामने, जानें क्या कहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2023, 11:07 PM IST

MEA on Seema Haider: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि इस मामले की हमें जानकारी है मामले की जांच चल रही है, अभी के लिए इस मुद्दे पर इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते।

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर से जुड़े मामले में जांच चल रही है।पाकिस्तान के सिंध प्रांत की निवासी 30 वर्षीय सीमा हैदर 13 मई को नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर गई थी।सीमा ने कहा है कि वह पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती और अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहना चाहती है।

MEA on Seema Haider

विदेश मंत्रालय ने कहा कि सीमा हैदर से जुड़े मामले में जांच चल रही है

इस बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से कहा, 'हमें इस मामले की जानकारी है। वह अदालत में उपस्थित हुई और उसे (सीमा हैदर) अदालत से जमानत मिल गई है। वह जमानत पर बाहर है। इस मामले की जांच चल रही है।'

End of Feed