देश

Sharda Sinha Health: लोक गायिका शारदा सिन्हा की हेल्थ को लेकर बेटे अंशुमन ने दिया ये अहम अपडेट-Video

Sharda Sinha Health Update: बेहद प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती किया गया है वहीं उनके बेटे अभिनव ने एक वीडियो जारी कर ताजा अपडेट दिया है।

Image

शारदा सिन्हा के बेटे ने दिया उनका लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

KEY HIGHLIGHTS
  • शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली स्थित AIIMS में भर्ती किया गया
  • जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही हैं, उनका इजाज जारी है
  • बेटे अभिनव ने 27 अक्टूबर की शाम वीडियो जारी कर सेहत के बारे में जानकारी दी

Sharda Sinha Health Latest News: बिहार की बेहद प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की दिल्ली AIIMS में भर्ती हैं जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही हैं, वहीं उनके बेटे अंशुमन ने इस बारे में अहम अपडेट दिया है और बताया है कि उनकी सेहत अब कैसी है वैसे बता दें कि शारदा सिन्हा के फैंस उनके लिए दुआयें कर रहे हैं।

पद्मभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती किया गया है, एम्स सूत्रों के मुताबिक, शारदा सिन्हा की तबियत नाजुक बनी हुई है, उनके बेटे अभिनव ने 27 अक्टूबर यानी रविवार की शाम AIIMS से वीडियो जारी कर उनकी सेहत के बारे में ताजा जानकारी दी।

शारदा सिन्हा को खाने-पीने में काफी समस्याएं हो रही थीं

बता दें, हाल ही में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था और अब शारदा सिन्हा की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, शारदा सिन्हा को खाने-पीने में काफी समस्याएं हो रही थीं, जिसे लेकर उनका इलाज एम्स से चल रहा था। शनिवार तड़के उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई, जिस कारण परिजनों ने उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया जहां डॉक्टर की टीम इलाज कर रही है।

शारदा सिन्हा अपने पति के निधन के बाद रहती थीं परेशान

बता दें, पति के निधन के बाद शारदा सिन्हा काफी चिंतित रहती थीं, जिस कारण उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक पोस्ट भी किया था। बता दें, शारदा सिन्हा ने छठ महापर्व पर कई गाने गाए हैं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया के अलावा कई फिल्मों में प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी आवाज दी है।

Sharda Sinha ji

Sharda Sinha ji

शारदा सिन्हा को आगे बढ़ाने में ब्रज किशोर सिन्हा का था बड़ा हाथ

शारदा सिन्हा को संगीत के क्षेत्र में बढ़ाने में उनके पति ब्रज किशोर सिन्हा का बड़ा योगदान माना जाता है। खुद शारदा सिन्हा अपने पति के साथ के लिए उनकी तारीफ कर चुकी हैं। शारदा सिन्हा ने कहा था कि शादी के बाद उनकी सास को उनका गाना पसंद नहीं था। वो काफी नाराज होती थीं, तब उनके पति और ससुर साहब की ओर से सपोर्ट मिला, उन्होंने उनकी सास को मनाया और तब जाकर धीरे-धीरे वो राजी हुईं। जिसके बाद वो पहले ठाकुरबाड़ी से गाने की शुरुआत कीं और फिर बाहर भी जाने लगीं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें