इजराइल में प्लेन क्रैश कराना चाहता था को-पायलट हम्मामी? हमलावर का खुला कच्चा-चिट्ठा, पढ़ें सनसनीखेज खुलासे

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कैप्टन पर कथित हमले के आरोपी को-पायलट हमाम अल हम्मामी को लेकर जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, जांचकर्ता उसके पिछले एविएशन रिकॉर्ड, कथित कट्टरपंथी विचारों और फ्लाइट में फर्स्ट ऑफिसर के तौर पर उसकी नियुक्ति की जांच कर रहे हैं।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले ओमानी को-पायलट को लेकर नई -नई जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक को-पायलट की पहचान हमाम अल हम्मामी (Hamam Alhamami) के रूप में हुई है। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में हम्मामी ने संकेत दिया है कि उसका इरादा प्लेन को इजराइल में क्रैश कराना था। वहीं, अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि हमलावर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट उड़ाने की इजाजत कैसे दी गई। यही नहीं तेल अवीव जाने वाले विमान में वह फर्स्ट ऑफिसर कैसे बन गया, अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं।

hammami

कैप्टन स्मित पर हमला करने वाला को-पायलट को लेकर की जानकारियां सामने आई है। AI IMAGE

जांच में अधिकारियों का सहयोग कर रहा आरोपी

सऊदी अरब ने गुरुवार को हम्मामी को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि वह जांच में अधिकारियों का सहयोग कर रहा है। अल हम्मामी ने अपनी जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा ओमान से बाहर, विशेष रूप से सीरिया में बिताया था। आशंका है कि सीरिया प्रवास के दौरान ही वह चरमपंथी विचारधारा के प्रभाव में आया। कट्टरपंथी विचारों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण ओमान के उड्डयन प्राधिकरण ने उसे विमान उड़ाने से रोक दिया था।

End of Feed