दिल्ली-NCR को फिर रुलाएगा बाढ़ का पानी? जानें अब ऐसा क्या हुआ

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2023, 05:01 PM IST

Delhi NCR Again Under Flood Threat: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बाढ़ का संकट बढ़ गया है। दरअसल, शनिवार सुबह हथिनी कुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया। जिससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। वहीं गाजियाबाद में हिंडन नदी का जलस्तर भी बढ़ता दिख रहा है। तो क्या ये माना जाए कि दिल्ली एनसीआर को एक बार फिर बाढ़ का कहर झेलना पड़ सकता है।

Delhi NCR Flood Update: देश की राजधानी दिल्ली में बाढ़ से बदहाल हुए लोगों का दर्द सभी ने देखा। आधी दिल्ली पानी में डूबी नजर आ रही थी। बारिश और पानी के कहर दिल्लीवालों का जीना मुहाल कर रखा था। मौसम साफ होने के बाद जिंदगी की गाड़ी अभी पटरी पर आ ही रही थी कि दिल्ली-एनसीआर को फिर बाढ़ का खतरा सताने लगा। हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना नदी का जलस्तर लगातार उपर-नीचे हो रहा है। शुक्रवार की शाम यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था, हालांकि शनिवार की सुबह जलस्तर थोड़ा कम हुआ। इस बीच हथिनी कुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया।

Delhi Flood

दिल्ली-एनसीआर में फिर बाढ़ का खतरा।

शनिवार की सुबह हथिनी कुंड बैराज से हर एक घंटे के बाद भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया। सुबह 9 बजे- 1 लाख 47 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सुबह 10 बजे- 2 लाख 9 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जबकि सुबह 11 बजे- 2 लाख 23 हजार क्यूसेक पानी हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया। रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि यदि इसी मात्रा में पानी छोड़ा जाता रहा, तो एक-दो दिन में दिल्ली एनसीआर फिर से बाढ़ का दंश झेलने को मजबूर हो सकता है।

End of Feed