Heavy rains in Gujarat: गुजरात के नवसारी में भारी बारिश जमकर कहर बरपा रही है। पूरे इलाके में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। भारी बारिश से कई इलाको में जलजमाव से लोगों को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं विजलपोर इलाके में गैस सिलेंडर गोदाम की दीवार गिरने से 50 से ज्यादा सिलेंडर पानी में बह गए। गैस टंकी गोदाम के पास रहने वाले लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
