देश

दिल्ली-NCR को फिर रुलाएगा बाढ़ का पानी? जानें अब ऐसा क्या हुआ

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2023, 05:01 PM IST

Delhi NCR Again Under Flood Threat: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बाढ़ का संकट बढ़ गया है। दरअसल, शनिवार सुबह हथिनी कुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया। जिससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। वहीं गाजियाबाद में हिंडन नदी का जलस्तर भी बढ़ता दिख रहा है। तो क्या ये माना जाए कि दिल्ली एनसीआर को एक बार फिर बाढ़ का कहर झेलना पड़ सकता है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में फिर बाढ़ का खतरा।

Photo : PTI

Delhi NCR Flood Update: देश की राजधानी दिल्ली में बाढ़ से बदहाल हुए लोगों का दर्द सभी ने देखा। आधी दिल्ली पानी में डूबी नजर आ रही थी। बारिश और पानी के कहर दिल्लीवालों का जीना मुहाल कर रखा था। मौसम साफ होने के बाद जिंदगी की गाड़ी अभी पटरी पर आ ही रही थी कि दिल्ली-एनसीआर को फिर बाढ़ का खतरा सताने लगा। हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना नदी का जलस्तर लगातार उपर-नीचे हो रहा है। शुक्रवार की शाम यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था, हालांकि शनिवार की सुबह जलस्तर थोड़ा कम हुआ। इस बीच हथिनी कुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया।

शनिवार की सुबह हथिनी कुंड बैराज से हर एक घंटे के बाद भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया। सुबह 9 बजे- 1 लाख 47 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सुबह 10 बजे- 2 लाख 9 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जबकि सुबह 11 बजे- 2 लाख 23 हजार क्यूसेक पानी हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया। रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि यदि इसी मात्रा में पानी छोड़ा जाता रहा, तो एक-दो दिन में दिल्ली एनसीआर फिर से बाढ़ का दंश झेलने को मजबूर हो सकता है।

हिंडन में उफान, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

इस बीच हिंडन नदी का जलस्तर भी बढ़ता नजर आ रहा है। यूपी के सहारनपुर से गाजियाबाद के रास्ते नोएडा जाने वाली हिंडन नदी का जलस्तर इस कदर बढ़ गया है कि गाजियाबाद के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात होने की आशंका जताई जा रही है। हिंडन का पानी आवासीय क्षेत्रों में घुस रहा है। नदी के किनारे रहने वाले लोगों को प्रशासन ने उचित स्थानों पर जाने की सलाह दी है.।

सरकार से टीम भेजने की गुजारिश

हिंडन नदी में उफान के चलते गाजिबाद के कई इलाके प्रभावित हैं। नदी जलस्तर बढ़ने से कृष्ण गौशाला कॉलोनी, सिटी फॉरेस्ट कॉलोनी, करेड़ कॉलोनी समेत कई निचले इलाकों में पानी तेजी से बढ़ रहा है. प्रभावित लोगों ने सरकार से राहत और बचाव कार्य के लिए गुहार लगाई है। लोगों ने अपील की है कि सरकार उनके बचाव के लिए एनडीआरएफ और सिंचाई विभाग की टीमें भेजे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article