बिहार SIR के पहले चरण की प्रक्रिया पूरी, चुनाव आयोग ने कहा-7.23 करोड़ मतदाताओं ने अभियान में जताया भरोसा

पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के चुनाव आयोग ने बताया कि उसके स्थानीय चुनावी तंत्र ने रिपोर्ट दी है कि लगभग 35 लाख मतदाता या तो स्थायी रूप से पलायन कर गए हैं या 24 जून के बाद से उनका पता नहीं चल सका है। इस वर्ष के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में राज्य में मतदाताओं की संख्या लगभग 7.90 करोड़ है।

Bihar SIR: चुनावी पारदर्शिता एवं वैधता को आगे बढ़ाने के क्रम में बिहार चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में जारी विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तरह 99.8 प्रतिशत मतादाताओं को कवर कर लिया गया है। बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEO) ने कहा कि राज्य के 7.23 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त हो गए हैं और उनका डिजिटलीकरण हो गया है। इनके नाम मसौदा मतदाता सूची में शामिल होने तय हैं। यह सूची एक अगस्त को जारी होगी। बयान में कहा गया कि शेष फॉर्मों का डिजिटलीकरण इसी तारीख तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। एसआईआर का पहला चरण शुक्रवार को समाप्त हो गया।

election

बिहार में एसआईआर की पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हुई। तस्वीर-PTI

35 लाख मतदाता पलायन कर गए-ईसी

पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के चुनाव आयोग ने बताया कि उसके स्थानीय चुनावी तंत्र ने रिपोर्ट दी है कि लगभग 35 लाख मतदाता या तो स्थायी रूप से पलायन कर गए हैं या 24 जून के बाद से उनका पता नहीं चल सका है। इस वर्ष के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में राज्य में मतदाताओं की संख्या लगभग 7.90 करोड़ है। आयोग के मुताबिक, बूथ-स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) और राजनीतिक दलों के बूथ-स्तरीय एजेंट (बीएलए) ने लगभग 22 लाख मृत मतदाताओं के नामों की सूचना दी है। इसके अलावा, लगभग सात लाख मतदाता एक से ज्यादा स्थानों पर पंजीकृत पाए गए।

End of Feed