लद्दाख को मिली बड़ी 'सौगात', लेह में परीक्षण के लिए पहली हाइड्रोजन बस का परिचालन शुरू

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2023, 12:48 PM IST

India's Hydrogen Bus Journey: भारत में सार्वजनिक स्तर पर पहली बार हाइड्रोजन बसों का परिचालन शुरू हुआ है। एनटीपीसी ने लेह में परीक्षण के तौर पर हाइड्रोजन बस परिचालन शुरू किया। आपको इस परियोजना से जुड़ी कुछ अहम बातें समझनी चाहिए। पहली हाइड्रोजन बस तीन महीनों के परीक्षण के लिए 17 अगस्त को लेह पहुंचीं।

Ladakh News: सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी ने लेह में परीक्षण के तौर पर हाइड्रोजन बस परिचालन शुरू किया है। भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन सेल बस सेवा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सार्वजनिक सड़कों पर चलने के लिए तैयार है। पहले व्यावसायिक परीक्षण के साथ ये बस सेवा लेह में शुरू की गई है। यह परियोजना भारत के सबसे बड़े बिजली उत्पादक एनटीपीसी द्वारा कार्यान्वित की जा रही है, जो शहर में इंट्रा-सिटी सेवा के लिए लेह प्रशासन को पांच हाइड्रोजन ईंधन सेल बसों की आपूर्ति कर रही है।

hydrogen fuel cell bus

भारत में पहली बार सार्वजनिक स्तर पर हाइड्रोजन बसों का परिचालन।

हाइड्रोजन बसों के परिचालन से क्या बदलेगा?

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि लद्दाख में कार्बन उत्सर्जन शुद्ध रूप से जीरो लेवल पर लाने के मकसद से एनटीपीसी हाइड्रोजन ईंधन स्टेशन, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के साथ लेह शहर के भीतर परिचालन के लिए पांच ‘फ्यूल सेल’ बसें उपलब्ध करा रही है। बयान के अनुसार, पहली हाइड्रोजन बस तीन महीनों के परीक्षण और अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं के लिए 17 अगस्त को लेह पहुंचीं।

End of Feed