सेना की तोपखाना रेजीमेंट में पहली बार शामिल हुईं 5 महिला अधिकारी, अब चलाएंगी तोप और रॉकेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 29, 2023, 04:30 PM IST

women in indian army: पांच महिला अधिकारियों को पहली बार सेना में आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल किया गया है, ये पहला बैच है, जिन्हें आर्टिलरी में कमीशन दिया गया है।

भारतीय सेना ने पहली बार अपनी तोपखाना (artillery) रेजीमेंट में पांच महिला अधिकारियों को शामिल किया है।तोपखाना रेजीमेंट में शामिल होने वाली महिला अधिकारियों ने शनिवार को चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।सैन्य सूत्रों ने बताया कि तोपखाना रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट महक सैनी, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे, लेफ्टिनेंट अदिति यादव और लेफ्टिनेंट पायस मुद्गिल समेत पांच महिला अधिकारियों को शामिल किया गया है।

women in indian army

पांच महिला अधिकारियों को पहली बार सेना में आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल किया गया है

सूत्रों ने बताया कि पांच महिला अधिकारियों में से तीन को चीन के साथ लगती सीमाओं पर तैनात टुकड़ियों में नियुक्त किया गया तथा दो अन्य महिला अधिकारियों को पाकिस्तान के साथ अग्रिम सीमा के समीप 'चुनौतीपूर्ण स्थानों' पर तैनात किया गया है।

End of Feed