देश

बिहार में रामकृपाल यादव की गाड़ी पर फायरिंग, पाटलिपुत्र सीट से हैं बीजेपी उम्मीदवार

रामकृपाल यादव अपने संसदीय क्षेत्र में भ्रमण करने गए थे, तभी यह घटना घटी है। मौके पर सिटी एसपी के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Image

रामकृपाल यादव की कार पर फायरिंग

पाटलिपुत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और उम्मीदवार रामकृपाल यादव पर गोली चलने की खबर है। रामकृपाल यादव की गाड़ी पर फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में रामकृपाल यादव बाल-बाल बच गए हैं। रामकृपाल यादव अपने संसदीय क्षेत्र में भ्रमण करने गए थे, तभी यह घटना घटी है। मौके पर सिटी एसपी के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पटना-जहानाबाद हाईवे पर हुई फायरिंग

भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि उनके वाहन पर अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर हमला किया और उन पर गोली चलाने का भी प्रयास किया। उन्होंने बताया कि उनके साथ पहले भी दो-तीन बार ऐसी ही घटनाएं हो चुकी हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए पटना सिटी एसपी (पूर्व) भरत सोनी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब भाजपा नेता का वाहन पटना-जहानाबाद हाईवे से गुजर रहा था।

मीसा भारती के खिलाफ हैं उम्मीदवार

यादव पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं और उनका मुकाबला राजद की मीसा भारती से है, जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं। हमले के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह घटना उनकी “गहरी हताशा” को दर्शाती है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article