देश

Jammu Kashmir Firing: जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में फायरिंग, आतंकियों के छिपे होने की आशंका

Jammu Kashmir Firing: राजौरी सेक्टर में सुरक्षा बलों पर फायरिंग की खबर है। इस घटना से थानामंडी इलाके में दहशत फैल गई और दुकानदारों ने जल्दबाजी में अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए और घर भाग गए।

Image

जम्मू कश्मीर के राजौर सेक्टर में पुलिस पर फायरिंग (फाइल फोटो)

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू कश्मीर में फिर फायरिंग
  • सुरक्षा बलों पर फायरिंग
  • राजौरी इलाके में फायरिंग

Jammu Kashmir Firing: जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में फायरिंग की आवाज सुनाई दी है। खबर है कि पुलिस पार्टी पर राजौरी सेक्टर में फायरिंग हुई है। आधिकारिक जानकारी अभी आनी बाकी है।

सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के राजौरी में थाना मंडी इलाके में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है, जहां आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। भारतीय सेना और विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

इलाके में फैली दहशत

सूत्रों ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना के बाद तलाशी अभियान चला रहे पुलिस और सुरक्षा बलों के एक दल पर तीन गोलियां चलाई गईं। इस घटना से थानामंडी इलाके में दहशत फैल गई और दुकानदारों ने जल्दबाजी में अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए और घर भाग गए।

हाल के दिनों में बढ़ें हैं हमले

जम्मू कश्मीर में पिछले महीने में आतंकी हमलों में वृद्धि देखी गई। इसमें एक तीर्थयात्री बस पर हमला भी शामिल था जिसमें नौ लोग मारे गए और 40 घायल हो गए। अक्टूबर 2021 में पुंछ और राजौरी के जुड़वां सीमावर्ती जिलों से आतंकी गतिविधियां फिर से सामने आईं। रियासी, कठुआ और डोडा तक फैले कुछ घातक हमलों को सुरक्षा प्रतिष्ठान ने पाकिस्तानी आकाओं द्वारा जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के प्रयास के रूप में जिम्मेदार ठहराया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article