Patna News: राजधानी में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई है। यह घटना फतुहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहटा-सरमेरा एनएच पर मोहिद्दीनपुर गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि, मंगलवार की सुबह पति अपनी पत्नी को साथ लेकर ससुराल की ओर बाइक से जा रहा था। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को तेज टक्कर मार दिया।
बता दें कि, इस हादसे में मृतक की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी विजय कुमार 50 वर्ष और उसकी पत्नी के रूप में की गई। मौके पर पहुंची फतुहा थाने की पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए दंपत्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पति-पत्नी दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। बता दें कि, पुलिस अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पटना के फतुहा में ही एक और हादसा
मिला जानकारी के अनुसार, इससे थोड़ी देर पहले फतुहा थाना क्षेत्र में ही फोरलेन पर रेलवे ओवरब्रिज के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। घायलों में दरभंगा निवासी नेपाली सहनी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति बताते हुए पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया।
फतुहा आरओबी के पास हुआ था हादसा
जानकारी के लिए बता दें कि, हादसे में घायल दूसरे युवक संतोष कुमार की अब हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। संतोष ने बताया है कि, दोनों एक बाइक पर सवार होकर नालंदा के करायपशुराय से पटना शहर की ओर जा रहे थे। इसी बीच फतुुहा आरओबी पर एक चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बता दें कि, इन दोनों हादसों की वजह तेज रफ्तार वाहनों का होना बताया जा रहा है।
